गोरखपुर/नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी काजल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर देश की राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पहुंचीं। वहां उन्होंने जारी विभिन्न मांगों और आंदोलनों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी और निषाद समाज के कई प्रमुख नेता भी एकजुटता दिखाने पहुंचे। अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ महराजगंज फ़ोन नंबर 9795061235
गोरखपुर/नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी काजल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर देश की राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पहुंचीं। वहां उन्होंने जारी विभिन्न मांगों और आंदोलनों को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी और निषाद समाज के कई प्रमुख नेता भी एकजुटता दिखाने पहुंचे।
अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ महराजगंज फ़ोन नंबर 9795061235
*पार्टी आलाकमान के निर्देश पर एकजुटता*
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विशेष दिशा-निर्देश के बाद गोरखपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी काजल निषाद दिल्ली के लिए रवाना हुईं। जंतर-मंतर पर पहुंचकर उन्होंने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से जनता और समाज के शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है।
*प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी*
इस दौरान काजल निषाद के साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल और भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। मौके पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में
आनंद निषाद वरिष्ठ सपा नेता ,संजय निषाद, सपा नेता, रविंद्र निषाद, अध्यक्ष - निषाद आर्मी,
मैनुद्दीन अली, सपा नेता शामिल रहे।जंतर-मंतर पर पहुंचे नेताओं ने एक सुर में कहा कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उनका यह संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। इस मौके पर निषाद आर्मी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पहुंचकर एकजुटता का प्रदर्शन किया।
प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!