MEET US
🔥 देश-विदेश 156

*कप्तान को जेब में रखने का भ्रम पालने वाले थानाध्यक्षों की खैर नहीं:* *महराजगंज में पत्रकार का अपमान हुआ तो ND Live के सलाउद्दीन खान की दहाड़ 'अब की बार कुर्सी नहीं, वर्दी उतरेगी!'"* महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पत्रकारिता और पुलिसिया गुंडई के बीच अब आर-पार की जंग छिड़ गई है। ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित सिंह द्वारा पत्रकार दिनेश रौनियार के साथ किए गए अभद्र व्यवहार और पत्रकार के आत्मघाती कदम (आत्महत्या का प्रयास) ने पूरे महराजगंज को झकझोर कर रख दिया है। 'कप्तान' के नाम पर गुंडई का खेल: लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार सलाउद्दीन खान

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 15 Jul 2026 ✍️ NDLIVE ब्यूरो
Main News Image

*कप्तान को जेब में रखने का भ्रम पालने वाले थानाध्यक्षों की खैर नहीं:*

*महराजगंज में पत्रकार का अपमान हुआ तो ND Live के सलाउद्दीन खान की दहाड़ 'अब की बार कुर्सी नहीं, वर्दी उतरेगी!'"* महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पत्रकारिता और पुलिसिया गुंडई के बीच अब आर-पार की जंग छिड़ गई है। ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित सिंह द्वारा पत्रकार दिनेश रौनियार के साथ किए गए अभद्र व्यवहार और पत्रकार के आत्मघाती कदम (आत्महत्या का प्रयास) ने पूरे महराजगंज को झकझोर कर रख दिया है।

'कप्तान' के नाम पर गुंडई का खेल:

लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार सलाउद्दीन खान

आरोप है कि थानाध्यक्ष अमित सिंह का रवैया न केवल पत्रकारों बल्कि आम फरियादियों के साथ भी बेहद अमर्यादित रहता है। सोशल मीडिया पर उनके व्यवहार के वीडियो वायरल होने के बावजूद उन पर कार्रवाई न होना, इस बात का प्रमाण है कि वे कानून को अपने हाथ में खेल रहे हैं। चर्चा है कि वे खुलेआम यह दावा करते हैं कि "मैं कप्तान का करीबी हूँ, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।"

सलाउद्दीन खान की खुली चुनौती:

लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार और ND Live के मुख्य संपादक सलाउद्दीन खान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चेतावनी दी है। सलाउद्दीन खान ने दो टूक शब्दों में कहा:

"अगर किसी भी अधिकारी को यह भ्रम है कि वे पत्रकारों को डरा-धमकाकर या उन्हें थाने में बैठाकर सच की आवाज दबा देंगे, तो वे गलतफहमी में हैं। अगर पुलिस की भाषा केवल गाली और दुर्व्यवहार है, तो अब पत्रकारों को भी अपनी भाषा बदलनी होगी। यदि हमें अपने सम्मान के लिए 'गुंडा' बनना पड़ा, तो हम पीछे नहीं हटेंगे। कप्तान हो या कोई भी बड़ा अधिकारी, अगर हमारे पत्रकारों की समस्या पर सुनवाई नहीं हुई, तो अब हम चुप नहीं बैठेंगे।"

प्रशासन को अल्टीमेटम:

सलाउद्दीन खान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह लड़ाई अब केवल एक थाने तक सीमित नहीं रहेगी। यदि एक सप्ताह के भीतर दोषी थानाध्यक्ष पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरा जिला बंद होगा और जिले के समस्त पत्रकार अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा, "अधिकारियों को याद रखना चाहिए कि उनकी कुर्सी जनता की सेवा के लिए है, न कि पत्रकारों को प्रताड़ित करने के लिए। अगर कप्तान साहब ने कार्रवाई नहीं की, तो फिर हमें उनके खिलाफ भी कठोर कदम उठाने पड़ेंगे।"

ND Live की सीधी बात:

जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब, महराजगंज द्वारा एसपी को सौंपे गए ज्ञापन के बाद अब गेंद पुलिस प्रशासन के पाले में है। क्या पुलिस अधीक्षक महराजगंज अपने 'करीबी' थानाध्यक्ष को बचाएंगे या फिर वर्दी की मर्यादा और कानून का राज स्थापित करेंगे?

पूरा उत्तर प्रदेश देख रहा है!

#NDLive #SalauddinKhan #MaharajganjPolice #JournalistSafety #JusticeForJournalist #DabangPatrakar #UttarPradeshNews #SystemCorruption #MediaPower

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!