MEET US
🔥 देश-विदेश 108

*परसा मीर का 'इंटरनेशनल' कीचड़: बारात आई, पर 'नैनीताल' बन चुके रास्तों ने की शादी कैंसिल दूल्हा बोला, "नाव की बुकिंग कहां मिलेगी?"* *ND Live से मैनुद्दीन सिद्दीकी की रिपोर्ट।*

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 14 Jul 2026 ✍️ NDLIVE ब्यूरो
Main News Image

*परसा मीर का 'इंटरनेशनल' कीचड़: बारात आई, पर 'नैनीताल' बन चुके रास्तों ने की शादी कैंसिल दूल्हा बोला, "नाव की बुकिंग कहां मिलेगी?"*

*ND Live से मैनुद्दीन सिद्दीकी की रिपोर्ट।*

महाराजगंज:

यूपी के महाराजगंज जिले की ग्राम सभा 'परसा मीर' इन दिनों चर्चा में है। यहाँ के रास्तों की हालत देखकर लोग इसे यूपी का 'नैनीताल' कह रहे हैं, लेकिन यहाँ टूरिस्ट नहीं, सिर्फ कीचड़ और बदहाली का स्वागत होता है।

इंटरनेशनल 'एडवेंचर' बना परसा मीर की सड़कें:

परसा मीर के रास्तों को आप सड़क न समझें, यह तो एक 'इंटरनेशनल कीचड़ एडवेंचर पार्क' है! पहली बारिश क्या हुई, गांव की सड़कें किसी 'वॉटर पार्क' में तब्दील हो गईं। स्कूल जाने वाले बच्चे अब बस्ते की जगह चप्पू लेकर निकल रहे हैं, ताकि वक्त पर 'झील' पार कर सकें।

दूल्हे का 'कीचड़ वाला वेलकम' और शादी का 'क्लाइमेक्स':

इस गांव की बदहाली पर एक 'फिल्मी' चुटकुला वायरल हो रहा है। कहते हैं कि एक दूल्हा बड़े अरमानों के साथ परसा मीर बारात लेकर पहुंचा। जैसे ही बारात की गाड़ी 'कीचड़ के स्विमिंग पूल' में फंसी, दूल्हे के अरमानों पर पानी फिर गया।

दुल्हन पक्ष ने खिड़की से नजारा देखा और दुल्हन ने दूल्हे को मैसेज भेजा— "डियर, मेरे पिता की इज्जत और मेरे अरमान इस कीचड़ में लथपथ हैं। अगर शादी करनी है, तो नाव लेकर आओ, वरना ये रिश्ता यहीं कैंसिल समझो!"

बेचारा दूल्हा, जो शेरवानी पहनकर आया था, वो कीचड़ में लथपथ होकर वापस लौटा। अब परसा मीर के लोग मजाक में कह रहे हैं— "भाई, यहाँ शादी करने से पहले 'नाव का लाइसेंस' और 'पनडुब्बी' का इंतजाम जरूर कर लेना!"

ND Live की तीखी टिप्पणी:

परसा मीर के विकास की फाइल शायद किसी ऐसी जगह है जहाँ से आज तक 'पानी' नहीं निकला। अधिकारी कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं और ग्राम सभा अपनी बदहाली पर ठहाके लगाने को मजबूर है।

क्या जिला प्रशासन तब जागेंगे जब परसा मीर में 'टाइटेनिक' चलेगा?

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!