महराजगंज: रविवार को कैबिनेट मंत्री संजय निषाद करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ
महराजगंज: रविवार को कैबिनेट मंत्री संजय निषाद करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ
महराजगंज। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद आगामी रविवार को महराजगंज जिला मुख्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जिला पंचायत सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
निषाद पार्टी के महराजगंज जिला अध्यक्ष रामनाथ निषाद ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद रविवार को सुबह 11:00 बजे जिला पंचायत सभागार पहुंचेंगे। बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यों, पार्टी की नीतियों और स्थानीय मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।जिला अध्यक्ष ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समय से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। कैबिनेट मंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!