MEET US
🔥 देश-विदेश 22

भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना जारी: भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और पट्टे की भूमि पर कब्जे की मांग अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ महराजगंज

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 03 Jul 2026 ✍️ NDLIVE ब्यूरो
Main News Image

भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना जारी:

भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और पट्टे की भूमि पर कब्जे की मांग

अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ महराजगंज

महराजगंज। अपनी जायज मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले शुक्रवार को किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 11 जून से लगातार जारी है। इसी क्रम में ग्राम सभा तेंदुअहिया में किसानों ने अपनी पट्टे की भूमि पर एक विशाल चौपाल और किसान पंचायत का आयोजन किया। इस पंचायत का नेतृत्व भाकियू के महराजगंज जिलाध्यक्ष रामअशीष ने किया, जहाँ उपस्थित किसानों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।किसान पंचायत में प्रशासन के सामने निम्नलिखित मुख्य मांग

किसानों की जमीनों को अवैध रूप से हड़पने वाले भू-माफियाओं के विरुद्ध तत्काल कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। 'रामाशीष अस्थाना' नामक कथित काल्पनिक नाम वाले व्यक्ति की सत्यता की जांच के लिए तत्काल एक विशेष जांच कमेटी गठित की जाए और उसका सत्यापन हो।

अतिरिक्त भूमि को सरकारी घोषित किया जाए: ग्राम सभा तेंदुअहिया में जोत सीमा (सीलिंग एक्ट) से अधिक पाई जाने वाली भूमि की सघन जांच हो। ऐसी भूमि को राज्य सरकार के अधीन (निहित) करते हुए जिला प्रशासन से तुरंत रिपोर्ट मांगी जाए और सरकार उसे अपने कब्जे में ले।

55 एकड़ विवादित भूमि की जब्त कर विवादित लगभग 55 एकड़ भूमि को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 164 के अंतर्गत सरकार द्वारा तुरंत जब्त किया जाए और उस पर रिसीवर/सहाना नियुक्त किया जाए।

*पट्टेधारकों को मिले न्याय:*

जिन किसानों के पास अपनी भूमि के वैध पट्टे हैं, उन्हें तत्काल उनकी जमीनों पर कब्जा दिलाया जाए।

वरिष्ठ पदाधिकारियों और किसानों की रही भारी मौजूदगी।इस किसान पंचायत और धरने को धार देने के लिए संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।सतीश चंद्र ओझा (मंडल अध्यक्ष, गोरखपुर),राजीव यादव (संगठन मंत्री, गोरखपुर),हरिश्चंद्र पांडेय,(तहसील अध्यक्ष, फरेंदा),जगदीश निषाद,राजेंद्र सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष, पनियरा),

*आंदोलन में गूंजी महिलाओं और ग्रामीणों की आवाज*

इस हक की लड़ाई में स्थानीय किसानों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धरने में मुराली प्रसाद, महेंद्र, सालिक, सोना देवी, चेन्नई, रामवृक्ष, राजेंद्र, शकुंतला, सुमन, इंद्रकला, विद्यावती, चंदा देवी, सीमा, पुष्पा, प्रभावती सहित ग्राम सभा के सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक और किसान उपस्थित रहे।

*भाकियू नेतृत्व का संकल्प*

"जब तक किसानों को उनकी पट्टे की भूमि पर न्यायपूर्ण कब्जा नहीं मिल जाता और भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई नहीं करता, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना और आंदोलन थमेगा नहीं।"

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!