सपा अध्यक्ष के आह्वान पर वरिष्ठ नेता आनंद निषाद ने किया पौधारोपण अमित कुमार की रिपोर्ट महराजगंज
सपा अध्यक्ष के आह्वान पर वरिष्ठ नेता आनंद निषाद ने किया पौधारोपण
अमित कुमार की रिपोर्ट महराजगंज
महराजगंज, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के देशव्यापी आह्वान पर बृहस्पतिवार को सपा के वरिष्ठ नेता आनंद निषाद ने पनियरा विधानसभा के कुआंचाप स्थित कोइलहवा में भव्य पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने फलदार और छायादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता आनंद निषाद ने कहा, "बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए धरती को हरा-भरा बनाना बेहद जरूरी है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंशा के अनुरूप हर कार्यकर्ता को पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आना होगा।" उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से सिर्फ पौधा लगाने ही नहीं, बल्कि एक अभिभावक की तरह उसकी देखरेख करने का भी संकल्प दिलाया।इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस हरित अभियान की सराहना की।
प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!