पनियरा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, ग़रीब असहायों में सपा नेता आनंद निषाद ने बांटे अंग वस्त्र, लोगों में खुशी अमित कुमार की रिपोर्ट महराजगंज
पनियरा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया,
ग़रीब असहायों में सपा नेता आनंद निषाद ने बांटे अंग वस्त्र, लोगों में खुशी
अमित कुमार की रिपोर्ट महराजगंज
महराजगंज,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन पनियरा विधानसभा क्षेत्र के बभनौली शिव मंदिर के प्रांगण में बेहद हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव, और जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने शीर्ष नेता की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सपा नेता आनंद निषाद ने उपस्थित सपा के वरिष्ठ नेतागण, तथा प्रदाधिकारी कार्यकर्ता क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन का केक काटकर मनाया। इस दौरान पूरा माहौल 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' और 'समाजवादी पार्टी जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसर मिठाई खिलाई गई।सपा अध्यक्ष के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए वरिष्ठ सपा नेता आनंद निषाद ने एक सराहनीय पहल की। उन्होंने क्षेत्र की सैकड़ों गरीब, बुजुर्ग और असहाय महिलाओं को अंग वस्त्र साड़ी/ सुट वितरित किए। और कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव का जीवन हमेशा गरीबों, मजलूमों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन पर इस सेवा कार्य से जुड़कर हमें बेहद गर्व की अनुभूति हो रही है।इस मौके पर विधानसभा सभा अध्यक्ष अर्जुन यादव, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव जिला उपाध्यक्ष, अमेरिका यादव, अजय उर्फ लल्ला यादव भइया, रामगोपाल यादव, हरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, सुमन ओझा, अमित निषाद, बबलू सिंह राजेंद्र निषाद, संजय निषाद, प्रमोद पासवान,रामसागर विश्वकर्मा राजेंद्र निषाद जिला महासचिव समसुद्दीन अली शत्रुघ्न कनौजिया गिरिजेश यादव एडवोकेट, और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!