MEET US
🔥 देश-विदेश 55

*महराजगंज: सिंदुरिया में रफ़्तार का कहर, ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर; बाल-बाल बचे लोग* ब्यूरो रिपोर्ट मैनुद्दीन सिद्दीकी महराजगंज

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 29 Jun 2026 ✍️ NDLIVE ब्यूरो
Main News Image

*महराजगंज: सिंदुरिया में रफ़्तार का कहर, ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर; बाल-बाल बचे लोग*

ब्यूरो रिपोर्ट मैनुद्दीन सिद्दीकी महराजगंज

सिंदुरिया (महराजगंज): जनपद के थाना सिंदुरिया अंतर्गत शीतलापुर टोला के पास आज एक सड़क दुर्घटना में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। महराजगंज से बालू लेकर आ रहा एक ट्रक और सड़क से गुजर रहा ट्रैक्टर आपस में टकरा गए।

हादसे का प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक और ट्रैक्टर दोनों वाहन अपनी-अपनी दिशा से बाएं साइड से आ रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्थानीय लोग भी डर गए, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस की कार्यवाही:

सूचना मिलते ही सिंदुरिया थाने की पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुँची। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें थाने ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि लापरवाही किसकी थी।

ND Live की अपील:

सड़क पर वाहन चलाते समय गति का ध्यान रखें और यातायात नियमों का पालन करें। आपकी सुरक्षा आपके परिवार के लिए अनमोल है।

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!