MEET US
🔥 देश-विदेश 203

*खाकी' नहीं 'खाऊ' लेखपाल का रौब: SDM ऑफिस में ही चला लात-घूंसा, बीजेपी नेता के चेहरे पर थूका!* *ब्यूरो रिपोर्ट मैनुद्दीन सिद्दीकी महराजगंज* *निचलौल तहसील में खुलेआम भ्रष्टाचार की हदें पार, 1 लाख की घूस न मिलने पर लेखपाल ने दिखाई 'दबंगई', अब हुआ सस्पेंड।*

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 26 Jun 2026 ✍️ NDLIVE ब्यूरो
Main News Image

*खाकी' नहीं 'खाऊ' लेखपाल का रौब: SDM ऑफिस में ही चला लात-घूंसा, बीजेपी नेता के चेहरे पर थूका!*

*ब्यूरो रिपोर्ट मैनुद्दीन सिद्दीकी महराजगंज*

*निचलौल तहसील में खुलेआम भ्रष्टाचार की हदें पार, 1 लाख की घूस न मिलने पर लेखपाल ने दिखाई 'दबंगई', अब हुआ सस्पेंड।*

महराजगंज की निचलौल तहसील इन दिनों 'भ्रष्टाचार का अड्डा' बनी हुई है। यहाँ के लेखपाल मनीष पटेल का एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसे पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे। सत्ताधारी दल के मंडल अध्यक्ष जीयन प्रसाद से 1 लाख की घूस मांगने और मना करने पर SDM दफ्तर के भीतर मारपीट करने वाले लेखपाल को जिलाधिकारी ने नंगा कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

बीजेपी मंडल अध्यक्ष जीयन प्रसाद का आरोप है कि उनके पास खनन विभाग की सभी वैध अनुमति थी, फिर भी लेखपाल ने उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज करवा दिया। गाड़ी छोड़ने के बदले लेखपाल ने 1 लाख रुपये की भारी-भरकम घूस मांगी। जब जीयन प्रसाद ने इसका विरोध किया, तो लेखपाल मनीष पटेल ने एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता के कार्यालय को ही अखाड़ा बना दिया।

क्या लेखपाल कानून से बड़ा है?

आरोप है कि लेखपाल ने न केवल जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, बल्कि बीजेपी नेता के चेहरे पर थूककर जान से मारने की धमकी भी दी। DM गौरव सिंह सोगरवाल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। सवाल यह है कि क्या सिर्फ सस्पेंशन काफी है, या ऐसे 'घूसखोरों' पर FIR दर्ज करके जेल भेजा जाना चाहिए?

ND Live की राय: क्या आपकी तहसील में भी लेखपाल ऐसे ही दबंगई दिखाते हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी आपबीती साझा करें!

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!