*वर्दी के नशे में चूर:"कप्तान-मुख्यमंत्री भी मेरा क्या बिगाड़ लेंगे?" — निचलौल के 'दबंग' दरोगा की खुली चुनौती ने हिलाया महराजगंज पुलिस महकमा!*
*वर्दी के नशे में चूर:"कप्तान-मुख्यमंत्री भी मेरा क्या बिगाड़ लेंगे?" — निचलौल के 'दबंग' दरोगा की खुली चुनौती ने हिलाया महराजगंज पुलिस महकमा!*
महराजगंज:
निचलौल थाने का एक नायब दरोगा, जिसे कानून की रक्षा की शपथ लेनी थी, आज वही कानून का मजाक उड़ाने पर उतारू है। मुख्यमंत्री संदर्भ पोर्टल (IGRS) की शिकायतों को रफा-दफा करने का एक ऐसा खेल सामने आया है, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पीड़ित से जबरन 'OTP' की मांग और न देने पर जेल भेजने की धमकी—यह खाकी है या भू-माफियाओं का प्राइवेट बाउंसर?
अंधेरा':
निचलौल थाना क्षेत्र के बरोहिया निवासी संतमुनि पाठक की शिकायत ने इस दरोगा की पोल खोल दी है। दरोगा संदीप यादव का यह बयान कि— "खबर चला लो, कप्तान से लेकर मुख्यमंत्री तक के दरबार में शिकायत कर लो, मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता," यह बताता है कि इस दरोगा को न वर्दी का डर है, न कानून का। ऐसा लगता है कि इसे किसी 'अदृश्य ताकत' का संरक्षण प्राप्त है।
अहंकारी दरोगा पर एक कटाक्ष:
दरोगा जी का जलवा देखिए, वर्दी पहनकर 'सुल्तान' बने बैठे हैं। जनता से ओटीपी मांगकर निस्तारण का खेल खेल रहे हैं, जैसे पोर्टल नहीं, अपना कोई प्राइवेट एप चला रहे हों!
प्रशासन को सीधी चुनौती:
ND Live महराजगंज की जनता की तरफ से यह सवाल पूछता है—क्या महराजगंज पुलिस कप्तान के पास इतनी भी शक्ति नहीं बची कि अपने विभाग के इस 'बेलाग' दरोगा पर लगाम लगा सके? या फिर दरोगा जी का यह दावा सच है कि उन्हें ऊपर से 'अभयदान' मिला हुआ है?
अब जनता की बारी:
पीड़ित को पुलिस द्वारा पीटने की धमकी और फर्जी रिपोर्ट लगाने की साजिश का ऑडियो प्रमाण के साथ मौजूद है। ND Live इस मामले को तब तक उठाता रहेगा जब तक दरोगा संदीप यादव को उनके पद से निलंबित नहीं किया जाता। क्या अब भी चुप रहेंगे कप्तान साहब?
सच्चाई की राह पर ND Live का यह सफर जारी है, क्योंकि हम न किसी से डरते हैं, न किसी के आगे झुकते हैं!
प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!