*सिन्दुरिया पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': फर्जी रेप केस के नाम पर वसूली करने वाली 'लेडी डॉन' गिरफ्तार!* *सावधान! महराजगंज में सक्रिय है 'हनीट्रैप' गैंग; सिन्दुरिया थाने ने फर्जी मुकदमे की सौदागर महिला को भेजा जेल।* *झूठे केस करने वालों को सिन्दुरिया पुलिस की खुली चेतावनी: अब सलाखों के पीछे होंगी ब्लैकमेलिंग करने वाली महिलाएं!* ब्यूरो रिपोर्ट सलाउद्दीन खान महराजगंज

*सिन्दुरिया पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': फर्जी रेप केस के नाम पर वसूली करने वाली 'लेडी डॉन' गिरफ्तार!* *सावधान! महराजगंज में सक्रिय है 'हनीट्रैप' गैंग; सिन्दुरिया थाने ने फर्जी मुकदमे की सौदागर महिला को भेजा जेल।* *झूठे केस करने वालों को सिन्दुरिया पुलिस की खुली चेतावनी: अब सलाखों के पीछे होंगी ब्लैकमेलिंग करने वाली महिलाएं!* ब्यूरो रिपोर्ट सलाउद्दीन खान महराजगंज उत्तर प्रदेश की महराजगंज पुलिस ने उन गिरोहों और महिलाओं के खिलाफ जंग छेड़ दी है जो कानून की आड़ में निर्दोष लोगों को फर्जी बलात्कार के मुकदमे में फंसाकर उनसे लाखों की वसूली करती हैं। सिन्दुरिया थाना पुलिस ने एक ऐसी ही शातिर महिला को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है, जिसने रिश्तों को कलंकित करते हुए वसूली का घिनौना धंधा चला रखा था। इंसाफ की जीत, दलाली की हार सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और उनकी टीम ने अपनी सूझबूझ और निष्पक्ष जांच से यह साबित कर दिया है कि खाकी न केवल अपराधियों के लिए काल है, बल्कि निर्दोषों की रक्षक भी है। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में उन तत्वों के बीच हड़कंप मच गया है जो पुलिस और कानून को अपनी अवैध कमाई का जरिया समझते थे। वसूली का ऐसा था जाल गिरफ्तार महिला ने न केवल समाज को शर्मसार किया, बल्कि अपनी नाबालिग बहन तक को मोहरा बना लिया। पुलिस के अनुसार, महिला ने पहले अपने ही परिवार और रिश्तेदारों पर झूठे आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया और फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल। लाखों रुपये की मांग और फर्जी गवाहों के दम पर यह महिला निर्दोषों का भविष्य बर्बाद कर रही थी। सिन्दुरिया पुलिस की 'सजकता' को सलाम पीड़ित पक्ष की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिन्दुरिया पुलिस ने जाल बिछाया और मुखबिर की सटीक सूचना पर इस 'ब्लैकमेलर' महिला को धर दबोचा। पुलिस ने महिला के पास से वसूली गई नकदी, मोबाइल और जेवरात बरामद किए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। सावधान रहें! फर्जी केस करने वालों का यही होगा अंजाम ND Live इस खबर के माध्यम से उन सभी लोगों को चेतावनी देना चाहता है जो झूठी एफआईआर के दम पर किसी का मान-सम्मान नीलाम करने की कोशिश करते हैं। सिन्दुरिया पुलिस की यह कार्रवाई एक नजीर है कि अगर आरोप झूठे हैं, तो जांच की आंच से आप खुद जलेंगे।

वापस होम पर जाएँ