ND Live एक्सक्लूसिव: महराजगंज पहुंचे रेलवे बोर्ड सलाहकार आलोक द्विवेदी; ND Live के CEO सलाउद्दीन खान ने 'गीता' भेंट कर किया अभिनन्दन

ND Live एक्सक्लूसिव: महराजगंज पहुंचे रेलवे बोर्ड सलाहकार आलोक द्विवेदी; ND Live के CEO सलाउद्दीन खान ने 'गीता' भेंट कर किया अभिनन्दन ब्यूरो रिपोर्ट | ND Live निचलौल (महराजगंज)। जनपद के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे भारत सरकार के रेलवे बोर्ड (NCR) सलाहकार श्री आलोक द्विवेदी का निचलौल में ऐतिहासिक और जोरदार स्वागत हुआ। भारी बारिश और खराब मौसम की चुनौती के बावजूद, उन्हें देखने और सुनने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस हाई-प्रोफाइल दौरे का सबसे खास और गरिमामयी पल तब आया, जब ND Live News के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सलाउद्दीन खान ने रेलवे सलाहकार से मुलाकात की। ND Live के CEO ने दिया 'ज्ञान' का सर्वोच्च उपहार कार्यक्रम के दौरान ND Live के CEO सलाउद्दीन खान ने रेलवे सलाहकार श्री आलोक द्विवेदी का माल्यार्पण कर विशेष अभिनंदन किया। इसके उपरांत, सलाउद्दीन खान ने श्री द्विवेदी को सनातन धर्म के पवित्र ग्रंथ 'श्रीमद्भगवद्गीता' की प्रति भेंट की। रेलवे सलाहकार ने इस उपहार को बेहद श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया। ND Live के CEO द्वारा दिया गया यह उपहार पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा, जिसे पत्रकारिता और ज्ञान के समन्वय के रूप में देखा गया। पत्रकार एकता संघ कार्यालय में 'संवाद' और 'जोश' सलाहकार श्री द्विवेदी का मुख्य कार्यक्रम 'पत्रकार एकता संघ' के कार्यालय पर संपन्न हुआ, जिसकी अगुवाई अध्यक्ष हेमंत कुमार दुबे ने की। खराब मौसम के कारण विलंब होने के बावजूद, पत्रकारों और आम जनता का उत्साह चरम पर था। संघ के संरक्षक रूपेश वर्मा ने भी माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। रेलवे सुविधाओं पर 'बेबाक' सवालों की बौछार प्रेस वार्ता के दौरान, पत्रकारों ने क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं की कमी और जनहित के मुद्दों पर सवालों की झड़ी लगा दी। रेलवे सलाहकार श्री द्विवेदी ने बेहद बेबाकी और संयम के साथ सभी तीखे सवालों के जवाब दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की मांगों और पत्रकार हितों की सुरक्षा के लिए वे सकारात्मक और त्वरित कार्रवाई करेंगे। इस अवसर पर पत्रकार समीर सिद्दीकी, गजेंद्र गुप्त, अश्वनी तिवारी, संपूर्णानंद पांडेय एवं राजन गुप्ता, इनामुल्लाह खान, शम्भू मद्धेशिया, बिकाऊ कसौधन, सतीश गुप्ता सहित पूर्व प्रधान बचनु चौधरी, प्रवीण चौधरी, पुरुषोत्तम चौधरी, विनय प्रताप सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वापस होम पर जाएँ