महराजगंज में गूंजेगी पत्रकारों की आवाज! दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आलोक द्विवेदी का बड़ा दौरा, निचलौल में मचेगा हड़कंप। रेलवे और विकास पर बड़ा 'धमाका'! दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री खुद पहुंच रहे निचलौल, देखिए लाइव रिपोर्ट। *सिस्टम की नब्ज टटोलेंगे मंत्री जी!* महराजगंज में पत्रकारों संग बड़ी बैठक, निचलौल में सुरक्षा सख्त। *ND Live ब्रेकिंग* महराजगंज दौरे पर यूपी के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं रेलवे बोर्ड (NCR)के सलाहकार आलोक द्विवेदी, निचलौल में पत्रकारों संग करेंगे 'विकास मंथन' महराजगंज | ब्यूरो रिपोर्ट: मैनुद्दीन सिद्दीकी उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता के गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और भारतीय रेलवे बोर्ड (NCR) के सलाहकार आलोक द्विवेदी सोमवार को महराजगंज जनपद के एक दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर प्रशासनिक अमले से लेकर राजनीतिक हलकों तक हलचल तेज हो गई है। *स्वागत की भव्य तैयारी, पत्रकारों से सीधा संवाद* पत्रकार एकता संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार दुबे के नेतृत्व में राज्यमंत्री के भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार की गई है। इस दौरे का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव निचलौल स्थित 'पत्रकार एकता संघ' का प्रशासनिक कार्यालय होगा। दोपहर 1:00 बजे राज्यमंत्री यहाँ पहुँचकर स्थानीय पत्रकारों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ रूबरू होंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि क्षेत्र की समस्याओं और पत्रकारों के हितों पर एक गंभीर 'संवाद' साबित होगी। *रेलवे और क्षेत्रीय विकास पर टिकी निगाहें।* चूँकि आलोक द्विवेदी रेलवे बोर्ड के सलाहकार भी हैं, इसलिए इस दौरे में महराजगंज रेलवे से जुड़ी रुकी हुई परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। स्थानीय पत्रकार क्षेत्र के विकास की नब्ज टटोलते हुए जनता की मांगों को सीधे सरकार के प्रतिनिधि के सामने रखेंगे। *सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन अलर्ट* राज्यमंत्री के आगमन को देखते हुए निचलौल पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। थाना रोड स्थित कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने इस दौरे को निचलौल के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।
वापस होम पर जाएँ