MEET US
🔥 देश-विदेश 67

बड़ी खबर: महाराजगंज में व्यापार मंडल की नई टीम का एलान, डॉ. सूरज सिंह की टीम में इन्हें मिली जगह!

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 25 Apr 2026 ✍️ NDLIVE ब्यूरो
Main News Image

बड़ी खबर: महाराजगंज में व्यापार मंडल की नई टीम का एलान, डॉ. सूरज सिंह की टीम में इन्हें मिली जगह!

महराजगंज से राम केवल शर्मा की रिपोर्ट

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की जिला और नगर कमेटी का हुआ भव्य गठन

महाराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई 'उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल' की जिला और नगर कमेटी का विस्तार शनिवार को शहर के होटल लोटस इन बाय SRS में धूमधाम से संपन्न हुआ। युवा जिला अध्यक्ष डॉ. सूरज सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अजय राज कसौधन और जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मौजूद रहे। पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए वक्ताओं ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

जिला कमेटी की नई टीम

युवा जिला अध्यक्ष डॉ. सूरज सिंह ने जिला कमेटी में निम्नलिखित नामों की घोषणा की:

महामंत्री: अभय जायसवाल

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: आकाश श्रीवास्तव, अनुभव पांडे

कोषाध्यक्ष: ई० रवि गुप्ता

उपाध्यक्ष: राजेश गुप्ता, अजय सिंह, अवनीष पटेल, ई० आलोक वर्मा

मंत्री: राजकुमार प्रजापति, दिलीप जायसवाल, आलोक गुप्ता, अख्तर खान

संयुक्त मंत्री: मयंक सिंघानिया, प्रदीप कुमार, राजकुमार यादव, व्यास कुमार प्रजापति

मीडिया प्रभारी: अमृत जायसवाल

सह मीडिया प्रभारी: हेमंत गुप्ता

नगर कमेटियों का भी हुआ गठन

महाराजगंज नगर इकाई की जिम्मेदारी राम केश शर्मा को बतौर अध्यक्ष सौंपी गई है। वहीं, मृत्युंजय पटेल को महामंत्री और राहुल वर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, परतवाल नगर अध्यक्ष के रूप में बलराम गुप्ता और संरक्षक के रूप में सतीश मद्धेशिया के नामों की घोषणा हुई।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, जिला उपाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, हरिद्वार गुप्त सहित शहर के तमाम वरिष्ठ व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!