MEET US
🔥 देश-विदेश 104

*महराजगंज पुलिस का 'डिजिटल प्रहार': साइबर ठगों के चंगुल से कोल्हुई पुलिस ने वापस कराए ₹70 हजार!*

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 18 Apr 2026 ✍️ NDLIVE ब्यूरो
Main News Image

*महराजगंज पुलिस का 'डिजिटल प्रहार': साइबर ठगों के चंगुल से कोल्हुई पुलिस ने वापस कराए ₹70 हजार!*

महराजगंज से मैनुद्दीन सिद्दीकी की रिपोर्ट

महराजगंज: जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच कोल्हुई पुलिस और साइबर सेल टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए एक व्यक्ति की मेहनत की कमाई को पुलिस ने ठगों के चंगुल से वापस कराकर कानून का इकबाल बुलंद किया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि वर्ष 2025 में कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ ₹90,000 की ऑनलाइन ठगी हुई थी। पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। कोल्हुई पुलिस और साइबर सेल ने इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की मेहनत लाई रंग:

लगातार प्रयासों और तकनीकी जांच के बाद, पुलिस टीम ठगी गई कुल धनराशि में से ₹69,784 पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराने में सफल रही। अपनी खोई हुई रकम वापस पाकर पीड़ित भावुक हो उठा और उसने कोल्हुई पुलिस तथा साइबर सेल टीम की मुक्तकंठ से सराहना की।

जांबाज टीम:

इस सफल रिकवरी में उ0नि0 पंकज सिंह, का0 अभिषेक कुमार यादव, का0 मो0 कैफ और म0 का0 सत्यभामा की मुख्य भूमिका रही।

पुलिस की अपील:

जनपदीय पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं, तो बिना देर किए तत्काल 1930 पर सूचना दें। आपकी जागरूकता ही आपके पैसे बचा सकती है।

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!