*महराजगंज डिपो में रोडवेज कर्मचारियों की ललकार, राजन सिंह के नेतृत्व में गेट मीटिंग ने भरी हुंकार!*

*महराजगंज डिपो में रोडवेज कर्मचारियों की ललकार, राजन सिंह के नेतृत्व में गेट मीटिंग ने भरी हुंकार!* महराजगंज: प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को महराजगंज रोडवेज डिपो में एक विशाल 'गेट मीटिंग' का आयोजन किया गया। इस बैठक में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लेकर अपनी एकता का परिचय दिया। राजन सिंह (बस ड्राइवर) ने भरी हुंकार: ND Live से सलाउद्दीन खान महराजगंज इस मीटिंग के दौरान विशेष रूप से उपाध्यक्ष एवं बस ड्राइवर राजन सिंह ने कर्मचारियों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए परिषद हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहेगी। उनके ओजस्वी विचारों ने उपस्थित कर्मचारियों में नया जोश भर दिया। बैठक में उपस्थित मुख्य पदाधिकारी: अध्यक्ष श्री केदार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस मीटिंग में शाखा मंत्री राजीव कुमार, संगठन मंत्री रितेश पांडेय, क्षेत्रीय सदस्य उत्तम पांडे और कार्यकारिणी सदस्य शरीफ खान, अंकित पांडे, धीरज पांडे ने अपने विचार रखे। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: बैठक में संदीप गुप्ता, राजू विश्वकर्मा, जितेंद्र चौधरी, स्वामीनाथ यादव, अखिलेश मुनि त्रिपाठी, विनय भारती, राजेश कुमार, विशाल, मारकंडे पांडे, ओम प्रकाश प्रजापति, जटाशंकर, सतीश यादव, सुनील, रंजीत प्रजापति, शैलेंद्र कनौजिया और संदीप मद्धेशिया सहित डिपो के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा का समापन "रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद जिंदाबाद-जिंदाबाद" के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

वापस होम पर जाएँ