पति-पत्नी के विवाद में पहुंचे 112 नंबर पुलिसकर्मी पर दलित युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

पति-पत्नी के विवाद में पहुंचे 112 नंबर पुलिसकर्मी पर दलित युवक को थप्पड़ मारने का आरोप महाराजगंज से मैनुद्दीन सिद्दीकी की रिपोर्ट महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र पिपरा सोहट गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पति-पत्नी के आपसी विवाद की सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस वाहन के कर्मियों ने एक दलित युवक को थप्पड़ मार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरा सोहट गांव में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान ने युवक की पत्नी ने पुलिस की 112 नंबर सेवा पर कॉल कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ करने लगी। आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मी ने दलित युवक के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद पीड़ित और उसके परिजनों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के युवक के साथ मारपीट की गई, जो निंदनीय है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है और दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण में क्या कदम उठाता है।

वापस होम पर जाएँ