महाराजगंज: निचलौल तहसील पर 'आज ' का हल्लाबोल, मुआवजे में 'सौतेले व्यवहार' और जंगली जानवरों के आतंक पर घेरा

*महाराजगंज: निचलौल तहसील पर 'आज ' का हल्लाबोल, मुआवजे में 'सौतेले व्यवहार' और जंगली जानवरों के आतंक पर घेरा* महाराजगंज (उत्तर प्रदेश): जनपद के निचलौल तहसील में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनहित के गंभीर मुद्दों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। खबर के मुख्य बिंदु: मुआवजे पर बड़ा सवाल: 'आप' नेताओं ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार मृतक आश्रितों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। निचलौल की रहने वाली 20 वर्षीय सैरून निशा की तेंदुए के हमले में मौत पर केवल 5 लाख का मुआवजा दिया गया। जबकि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में यह राशि 25 लाख रुपये है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि यूपी में भी इसे बढ़ाकर 25 लाख किया जाए। तेंदुए और जंगली जानवरों का आतंक: जंगल से सटे गांवों में तेंदुए के हमले और फसलों की बर्बादी पर चिंता व्यक्त की गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जंगली जानवरों को गांवों में आने से रोकने के लिए जंगलों की तारबंदी या पक्की दीवार से घेराबंदी तत्काल सुनिश्चित की जाए। CH निचलौल में बदहाली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में शव वाहन (Dead Body Van) न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शव वाहन के अभाव में गरीब परिवारों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए अविलंब वाहन की व्यवस्था हो। प्रदर्शन में उपस्थिति: इस विरोध प्रदर्शन के दौरान राधेश्याम यादव, ईश्वर चंद्र पटेल, समसुद्दीन, अमानुल्लाह, दशरथ, इशहाक, आबिद अली, राजू भारती, सुदामा, शौकत अली, सत्तार अली, अलीमोहम्मद, रईस अंसारी, रज्जाक अली, परदेसी, ललित भारती, नर्वदेश्वर पाठक और श्रीकांत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। महराजगंज से मैनुद्दीन सिद्दीकी की रिपोर्ट

वापस होम पर जाएँ