MEET US
🔥 देश-विदेश 109

HEADLINE: गोरखपुर में 'इन्स्टा-क्वीन' का खूनी खेल! योगी के गढ़ में 7.5 लाख फॉलोअर्स वाली हसीना बनी लेडी डॉन, दरोगा समेत 150 को बनाया शिकार!

📍 उत्तर प्रदेश (गोरखपुर ) 📅 24 Jan 2026 ✍️ NDLIVE ब्यूरो
Main News Image

HEADLINE: गोरखपुर में 'इन्स्टा-क्वीन' का खूनी खेल! योगी के गढ़ में 7.5 लाख फॉलोअर्स वाली हसीना बनी लेडी डॉन, दरोगा समेत 150 को बनाया शिकार!

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश):

रिपोर्ट: ND Live News Chief Executive Officer (CEO) salauddin khan

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से जहाँ बड़े-बड़े माफियाओं और गुंडों की 'पैंट गीली' हो जाती है, उसी गोरखपुर की सड़कों पर एक ऐसी 'लेडी डॉन' का उदय हुआ जिसने कानून व्यवस्था को सरेआम चुनौती दी है। सोशल मीडिया पर मासूम दिखने वाली अंशिका सिंह का असली चेहरा तब सामने आया, जब उसने फिरौती न मिलने पर एक युवक को दिन-दहाड़े गोली मार दी।

7.5 लाख फॉलोअर्स और काली स्कॉर्पियो का खौफ (The Dark World of Social Media)

पुलिस की तफ्तीश में जो खुलासे हुए हैं, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मीडिया तक को चौंका दिया है। इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरती का जाल बुनने वाली अंशिका सिंह के साढ़े सात लाख फॉलोअर्स हैं। लेकिन इस चमक-धमक के पीछे छिपा था 'हनीट्रैप और वसूली' का काला कारोबार। आरोपी युवती लग्जरी काली स्कॉर्पियो में घूमती थी और रसूखदारों को फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों की वसूली करती थी।

ND LIVE - SIT का बड़ा खुलासा: दरोगा भी बना शिकार!

ND LIVE की विशेष पड़ताल में पता चला है कि इस लेडी डॉन ने अब तक करीब 150 लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिसमें प्रशासन का एक दरोगा भी शामिल है। गोलीबारी का ताजा मामला महज 50 हजार रुपये की फिरौती का है। पीड़ित युवक से अंशिका पहले ही 12 हजार रुपये वसूल चुकी थी, लेकिन लालच बढ़ते ही उसने ट्रिगर दबाने में जरा भी देर नहीं की।

योगी के राज में 'जुर्म की इन्स्टा-रील' पर ब्रेक

जहाँ एक तरफ यूपी में माफियाओं के घरों पर बुलडोजर चल रहे हैं, वहीं गोरखपुर पुलिस अब इस 'डिजिटल क्रिमिनल' की कुंडली खंगाल रही है। सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को शिकार बनाने वाली यह युवती इतने समय तक पुलिस की नजरों से कैसे बचती रही? क्या इसके पीछे किसी बड़े सफेदपोश का हाथ है?

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!