महाराजगंज: गरीबों के पेट पर कोटेदार की 'डकैती', लखीमा गांव में सरेआम लूट का तांडव; डीएम साहब! ऐसे भ्रष्ट कोटेदार का लाइसेंस निरस्त कर इसे जेल भेजिए! महराजगंज (सदर): क्राइम रिपोर्ट मोइनुद्दीन सिद्दीकी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का सख्त आदेश है कि गरीबों का एक दाना भी चोरी हुआ तो कोटेदार की खैर नहीं, लेकिन जनपद महराजगंज के सदर ब्लॉक की ग्राम सभा लखीमा में सरकार के इन आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहाँ का कोटेदार गरीबों के निवाले पर गिद्ध की तरह झपट्टा मार रहा है। हर राशन कार्ड से 2 किलो की 'अवैध कटौती' करना यहाँ का दस्तूर बन चुका है। क्राइम रिपोर्टर को देख भीगी बिल्ली बना कोटेदार: जब ND Live के निर्भीक क्राइम रिपोर्टर मोइनुद्दीन सिद्दीकी ने मौके पर पहुंचकर जनता के आंसुओं का हिसाब मांगना चाहा, तो कोटेदार की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। मीडिया के सवालों का सामना करने की हिम्मत उस भ्रष्ट कोटेदार में नहीं थी। बाइट देने के बजाय वह कैमरे से ऐसे भागा जैसे कोई अपराधी पुलिस को देखकर भागता है। सवाल यह है कि अगर आप चोर नहीं हैं, तो मीडिया के सवालों से डर कैसा? यह भागना चीख-चीख कर कह रहा है कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है! डिजिटल हेराफेरी और जनता का शोषण: लखीमा गांव की भोली-भाली जनता का आरोप है कि कोटेदार मशीन पर अंगूठा लगवाकर ऑनलाइन रिकॉर्ड में तो पूरा राशन दर्ज कर लेता है, लेकिन जब थैला थमाने की बारी आती है, तो उसमें से 2 किलो राशन 'डकैती' की भेंट चढ़ जाता है। विरोध करने पर कोटेदार अपनी दबंगई दिखाता है। यह गरीबों के हक पर सीधा जूता मारने जैसा कृत्य है। अधिकारियों को ND Live की खुली चुनौती: महराजगंज का पूर्ति विभाग आखिर किसका इंतज़ार कर रहा है? क्या जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) और जिलाधिकारी महोदय इस खुली लूट को मूकदर्शक बनकर देखते रहेंगे? ND Live News स्पष्ट रूप से मांग करता है कि ऐसे भ्रष्ट और लुटेरे कोटेदार का 'लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त' किया जाए। केवल कागजी जांच से काम नहीं चलेगा, कार्रवाई ऐसी हो कि जिले के हर कोटेदार की रूह कांप जाए। निर्णय की घड़ी: गरीबों के हक को डकारने वाले इस कोटेदार को अगर सबक नहीं सिखाया गया, तो यह प्रशासन की विफलता मानी जाएगी। ND Live इस खबर को रुकने नहीं देगा। जब तक लखीमा के कोटेदार का लाइसेंस रद्द होकर वह सलाखों के पीछे नहीं जाता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
वापस होम पर जाएँ