MEET US
🔥 देश-विदेश 32

श्रद्धा और सुरक्षा का संगम: मकर संक्रांति पर चौक मंदिर पहुँचे महराजगंज के कप्तान, भगवान गोरखनाथ को अर्पित की खिचड़ी; व्यवस्थाओं का लिया जायजा रिपोर्ट: मोइनुद्दीन सिद्दीकी (ND Live महराजगंज)

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 15 Jan 2026 ✍️ NDLIVE ब्यूरो
Main News Image

श्रद्धा और सुरक्षा का संगम: मकर संक्रांति पर चौक मंदिर पहुँचे महराजगंज के कप्तान, भगवान गोरखनाथ को अर्पित की खिचड़ी; व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट: मोइनुद्दीन सिद्दीकी (ND Live महराजगंज)

महराजगंज: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जनपद महराजगंज भक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज ऐतिहासिक और सुप्रसिद्ध चौक स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। जनपद के पुलिस अधीक्षक (SP) सोमेंद्र मीणा ने मंदिर पहुँचकर विधि-विधान के साथ भगवान गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित की और जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

सुरक्षा और व्यवस्था पर पैनी नजर

मकर संक्रांति के मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मंदिर परिसर का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हेतु की गई बैरिकेडिंग, पार्किंग और कतार व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कप्तान ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और दर्शन-पूजन सुचारू रूप से चलता रहे।

अनुशासन में बँधे श्रद्धालु

मंदिर परिसर में प्रशासन की मुस्तैदी का असर साफ दिखाई दिया। श्रद्धालुओं द्वारा बहुत ही शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से भगवान गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई जा रही है। मंदिर परिसर 'जय गोरख' के जयकारों से गुंजायमान है। एसपी सोमेंद्र मीणा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के समापन तक सतर्कता बनी रहे ताकि उत्सव की गरिमा और सुरक्षा बरकरार रहे।

रिपोर्ट: मोइनुद्दीन सिद्दीकी

ND Live News महराजगंज

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!