MEET US
🔥 उत्तर प्रदेश 30

महराजगंज की सुन्न कर देने वाली खबर: गड़ौरा के होनहार युवक अजय विश्वकर्मा की रहस्यमयी मौत से पसरा मातम, गांव में छाया सन्नाटा

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 31 Jul 2026 ✍️ NDLIVE ब्यूरो रिपोर्ट मैनुद्दीन सिद्दीकी
Main News Image

महराजगंज की सुन्न कर देने वाली खबर: गड़ौरा के होनहार युवक अजय विश्वकर्मा की रहस्यमयी मौत से पसरा मातम, गांव में छाया सन्नाटा

गड़ौरा / ठूठीबारी (महराजगंज):

जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत करदह गांव से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ महज 26 वर्षीय युवा अजय विश्वकर्मा (पुत्र रामानंद विश्वकर्मा) की आकस्मिक और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। इस बज्रपात जैसी घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है और हर आंख नम है।

News Image

गमगीन माहौल और पसरा सन्नाटा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी और कोहराम मच गया। पल भर में ही घटनास्थल पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। जो युवा कल तक अपनी मिलनसारिता और जिंदादली के लिए जाना जाता था, उसकी अचानक इस दुनिया से विदाई ने हर किसी को अंदर से झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ढांढस बंधाते-बंधाते रिश्तेदारों व सांत्वना देने पहुंचे लोगों के गले भी रुंध जा रहे हैं।

पुलिस महकमे में हलचल, जांच के दायरे में हर एक पहलू

News Image

घटना की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। पुलिस अधिकारियों ने गहराई से मु मुआयना करते हुए शोकाकुल परिजनों और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से एक-एक बिन्दु पर बारीकी से पूछताछ की है।

प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट किया गया है कि मामले की तह तक जाने के लिए हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने गांव में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए तमाम विधिक और तकनीकी पहलुओं को खंगाला जा रहा है, और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एक मिलनसार शख्सियत का यूं चले जाना अपूर्णीय क्षति

News Image

ग्रामीणों ने नम आंखों से साझा किया कि अजय विश्वकर्मा बेहद हंसमुख, मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के धनी थे। उनका यूं अचानक दुनिया से रुखसत हो जाना न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐसी अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। फिलहाल, पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर कोई गमगीन माहौल में सिर्फ यही दुआ कर रहा है कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करे।

News Image

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

👤 H 01 Aug, 09:06 AM

J

👤 H 01 Aug, 04:39 AM

H