MEET US
🔥 देश-विदेश 23

पुलिस कार्यालय महराजगंज में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित: एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी को दी भावभीनी विदाई लखनऊ से सलाउद्दीन खान की रिपोर्ट

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 31 Jul 2026 ✍️ लखनऊ से सलाउद्दीन खान की रिपोर्ट
Main News Image

पुलिस कार्यालय महराजगंज में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित: एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी को दी भावभीनी विदाई

लखनऊ से सलाउद्दीन खान की रिपोर्ट

महराजगंज: पुलिस कार्यालय महराजगंज में शुक्रवार को एक भावनात्मक और गरिमामयी सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुईं चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त कर्मी को प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सेवा काल के दौरान कर्मी द्वारा प्रदर्शित निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन और ईमानदारी बेहद सराहनीय रही है। उनका यह योगदान विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है और उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली आने वाले कर्मियों के लिए हमेशा एक प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

श्री अवस्थी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।

पूरा समारोह भावुकता और सम्मान के माहौल से सराबोर रहा, जहां सभी ने विभाग के प्रति उनके समर्पित योगदान को याद किया और उनके नए जीवन की सुखद शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

👤 H 01 Aug, 04:41 AM

H