MEET US
🔥 देश-विदेश 108

जिलाधिकारी महोदय के दूरदर्शी नेतृत्व में \'प्रोजेक्ट पहचान\' का ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न: मिठौरा में स्वास्थ्य कर्मियों ने सीखीं बारीकियाँ

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 31 Jul 2026 ✍️ NDLIVE ब्यूरो मैनुद्दीन सिद्दीकी
Main News Image

जिलाधिकारी महोदय के दूरदर्शी नेतृत्व में \'प्रोजेक्ट पहचान\' का ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न: मिठौरा में स्वास्थ्य कर्मियों ने सीखीं बारीकियाँ

महाराजगंज:

जिलाधिकारी महोदय के कुशल एवं सशक्त नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी अभियान \'प्रोजेक्ट पहचान\' के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सत्र मिठौरा ब्लॉक में संपन्न हुआ, जिसमें जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक चर्चा की गई।

प्रशिक्षण के दौरान आर.बी.एस.के. (RBSK) टीम के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 28 मुख्य बिंदुओं पर बेहद बारीकी से और विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में मिठौरा ब्लॉक की सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO), एएनएम (ANM), आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पूरी सक्रियता के साथ भाग लिया।

पोर्टल के संचालन और मैदानी स्तर पर इस योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए इस ट्रेनिंग को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा।

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!