MEET US
🔥 देश-विदेश 34

*निषाद समाज को SC श्रेणी में शामिल करने की मांग: निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पनियरा विधायक को सौंपा ज्ञापन* *अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ महराजगंज ऐसे खबरों या विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें फ़ोन नंबर 9795061235*

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 29 Jul 2026 ✍️ NDLIVE ब्यूरो
Main News Image

*निषाद समाज को SC श्रेणी में शामिल करने की मांग: निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पनियरा विधायक को सौंपा ज्ञापन*

*अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ महराजगंज ऐसे खबरों या विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें फ़ोन नंबर 9795061235*

महराजगंज,निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद के दिशा-निर्देश पर बुधवार को निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया। निषाद पार्टी महराजगंज के एक प्रतिनिधिमंडल ने पनियरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की और निषाद समाज को अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा दिलाने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

यह ज्ञापन देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा समस्त जिला उप-जिलाधिकारियों को संबोधित करते हुए तैयार किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि निषाद, मल्लाह, कश्यप, कहार, बिन्द, बाथम, माझी और तुरहा जैसी उप-जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सूची से हटाकर अनुसूचित जाति (SC) की सूची में शामिल किया जाए और उन्हें संवैधानिक अधिकार दिए जाएं।

राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार, जिले भर के कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी क्रम में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर इस मांग को शासन-प्रशासन और केंद्र सरकार तक मजबूती से पहुंचाने का अनुरोध किया गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद

पनियरा विधायक के आवास पर ज्ञापन सौंपने के दौरान निषाद पार्टी के जिला स्तरीय नेताओं और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। इस अवसर पर रामनाथ निषाद (जिला अध्यक्ष),अमरनाथ निषाद (संगठन जिला अध्यक्ष),गीता निषाद

बिंदा निषाद (महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष),दिनेश निषाद, रंजीत निषाद, सुभाष निषाद, बंशीधर निषाद,दुर्गावती भारती, अंजली निषाद, छोटेलाल (ब्लॉक अध्यक्ष)

सुभावती निषाद, विमल निषाद, माया निषाद,सहित 'निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल' (निषाद पार्टी) के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक निषाद समाज को उनका संवैधानिक हक नहीं मिल जाता, उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!