*2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पनियरा में सपा का जनसंपर्क अभियान तेज़* *अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ महराजगंज ऐसे खबरों या विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें फ़ोन नंबर 9795061235
*2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पनियरा में सपा का जनसंपर्क अभियान तेज़*
*अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ महराजगंज ऐसे खबरों या विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें फ़ोन नंबर 9795061235*
वरिष्ठ नेता आनंद निषाद के नेतृत्व में दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर, पार्टी की नीतियों से कराया अवगत
2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने ज़मीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद निषाद ने विधानसभा क्षेत्र पनियरा के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर संपर्क किया। और ग्रामीणों को समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सपा नेता आनंद निषाद ने कुआंचाप, बेनीगंज, सतगुर, रतनपुरवा, रजौड़ा पंजुम और बेलटिकरा सहित कई गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 के चुनाव में विजय दिलाकर उत्तर प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा और वर्तमान मुद्दों पर चर्चा की।इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरेंद्र निषाद, सुरेंद्र निषाद, राहुल निषाद, परमानंद यादव, सुभाष यादव, अमित निषाद, संजय निषाद, राजेंद्र निषाद, सहित अन्य लोगो ने पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!