MEET US
🔥 देश-विदेश 32

महाराजगंज: सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया ‘संविधान मान स्तंभ’ स्थापना दिवस अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ महराजगंज ऐसे खबरों या विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें फ़ोन नंबर 9795061235

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 26 Jul 2026 ✍️ NDLIVE ब्यूरो
Main News Image

महाराजगंज: सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया ‘संविधान मान स्तंभ’ स्थापना दिवस

अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ महराजगंज ऐसे खबरों या विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें फ़ोन नंबर 9795061235

महाराजगंज स्थित समाजवादी पार्टी द्वारा डिग्री कॉलेज प्रांगण में कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ ‘संविधान मान स्तंभ’ स्थापना दिवस मनाया गया। इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विद्यासागर यादव और शमसुल हुदा ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम में उपस्थित सपा जिलाध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, "संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा करने वाली ढाल है। समाज में भाईचारा, न्याय और समता की भावना को मजबूत करने के लिए हमें इस मान स्तंभ की चेतना को जन-जन तक पहुँचाना होगा।"

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद निषाद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि, "आज हम सब महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और सामाजिक न्याय के अग्रदूत कोल्हापुर के महाराज छत्रपति शाहूजी महाराज (छत्रपति शिवाजी महाराज की सामाजिक न्याय की परंपरा) को श्रद्धासुमन अर्पित करने और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेने के लिए एकत्र हुए हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिलाओं और वंचित समाज को शिक्षित करने का जो ऐतिहासिक बीड़ा उठाया था, वह वंदनीय है। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी माता सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर देश का पहला बालिका विद्यालय खुलवाया था, जो आज भी नारी सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है।"इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान की रक्षा और महापुरुषों के विचारों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।इस दौरान डॉ. राजेश यादव, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, सुमन ओझा, अजय कुमार गुप्ता, बड़ौदा गौतम, सरवन पटेल, वीरेंद्र निषाद, बीडीसी वीरेंद्र निषाद, सुरेंद्र निषाद, राहुल निषाद, परमानंद यादव, सुभाष यादव, अमित निषाद सहित समाजवादी पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!