MEET US
🔥 देश-विदेश 107

फूलन देवी के शहादत दिवस पर: श्रद्धांजलि की जगह बंटी साइकिलें और साड़ियां, बिना अनुमति आयोजित कार्यक्रम में पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल *अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ महराजगंज ऐसे खबरों और विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें फ़ोन नंबर 9795061235*

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 25 Jul 2026 ✍️ NDLIVE ब्यूरो
Main News Image

फूलन देवी के शहादत दिवस पर: श्रद्धांजलि की जगह बंटी साइकिलें और साड़ियां,

बिना अनुमति आयोजित कार्यक्रम में पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

*अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ महराजगंज ऐसे खबरों और विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें फ़ोन नंबर 9795061235*

महराजगंज पूर्व सांसद और सामाजिक न्याय की प्रतीक मानी जाने वाली दिवंगत फूलन देवी के शहादत दिवस के अवसर पर मुजुरी स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम विवादों के घेरे में आ गया है। शहादत दिवस, जो आमतौर पर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने और उनके संघर्षों को याद करने का गंभीर अवसर होता है, उसे इस आयोजन में कथित तौर पर एक 'उत्सव' और चुनावी माहौल का रूप दे दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राजेश निषाद पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने शहादत दिवस की गंभीरता और गरिमा को नजरअंदाज करते हुए इस मौके पर साइकिलों और साड़ियों का वितरण कराया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा के बजाय उपहार प्राप्त करने के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। साड़ियों की आस में बड़ी संख्या में महिलाएं घंटों लाइन में खड़ी रहीं, जिनमें से कई महिलाओं को सामान मिला, जबकि कई खाली हाथ और निराश वापस लौटने को मजबूर हुईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि साइकिल और साड़ी बांटने के नाम पर केवल भीड़ जुटाने का काम किया गया।बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजन, पुलिस की मौजूदगी पर सबसे बड़ा सवाल कार्यक्रम की अनुमति को लेकर उठ रहा है। बताया जा रहा है कि यह पूरा आयोजन बिना किसी प्रशासनिक अनुमति (प्रशासनिक स्वीकृति) के किया गया था। हैरान करने वाली बात यह रही कि बिना अनुमति के हुए इस आयोजन में पनियरा पुलिस खुद मौके पर मौजूद रही और पुलिस की उपस्थिति में ही साड़ियों व साइकिलों का वितरण कराया गया। इससे स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के 'पिछड़ा प्रकोष्ठ' के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल कश्यप ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि "भाजपा सरकार में युवाओं का भविष्य पेपर लीक की भेंट चढ़ रहा है, युवा बेरोजगार हैं और गरीब किसानों को महंगी बिजली का बोझ उठाना पड़ रहा है।" इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न नीतियों और विफलताओं को जमकर घेरा।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई स्थानीय समाजवादी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!