MEET US
🔥 देश-विदेश 16

*सपा जिला कार्यालय पर पूर्व सांसद फूलन देवी के शहादत दिवस पर किया नमन* अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ महराजगंज खबरों या विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें फ़ोन नंबर 9795061235

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 25 Jul 2026 ✍️ NDLIVE ब्यूरो
Main News Image

*सपा जिला कार्यालय पर पूर्व सांसद फूलन देवी के शहादत दिवस पर किया नमन*

अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ महराजगंज खबरों या विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें फ़ोन नंबर 9795061235

महराजगंज,समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय पर पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों को याद किया।

*संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक थीं फूलन देवी: आनंद निषाद*

कार्यक्रम के दौरान सपा के वरिष्ठ नेता आनंद निषाद ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि:

"फूलन देवी अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष की मिसाल थीं। उन्होंने अपने जीवन में तमाम विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए शोषितों और वंचितों के हक के लिए आवाज उठाई। संसद से लेकर सड़क तक उनके द्वारा किए गए संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।"

जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही वंचितों और पीड़ितों के सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है और फूलन देवी का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ निडर होकर खड़े रहने का संदेश देता है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव शमसुद्दीन अली, प्रणव गौतम, वरिष्ठ नेता आनंद निषाद, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, सुमन ओझा, श्रीपति आजाद, बिंद्रेश कन्नौजिया, सत्यभामा सिंह, गोविंद निषाद, सुभाष यादव, जितेंद्र यादव, राजेश पासवान, अमित निषाद सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!